चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को दी कई सौगातें, ग्राम पंचायतों में बनेंगे विवाह मंडप, 25 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Decision: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी, हर पंचायत में विवाह मंडप और 25 बड़े फैसलों की सौगात दी. जानिए पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Bihar cabinet meeting 2025 – 25 decisions announced
नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर(फाइल फोटो)
Google CTA

बिहार में चुनावी साल में मौजूदा नीतीश सरकार ने कई तरह की घोषणाएं की है. इसी कड़ी में मंगलवार यानी 9 सितंबर को एक बार फिर कैबिनेट की अहम बैठक हुई. यह बैठक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 25 जरूरी मुद्दों पर मुहर लगी है, जिसका सीधा फायदा जनता को मिलने वाला है. बीते कल सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर बताया था कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका दोनों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. इस पर भी आज मुहर लग गई है. आइए जानते है चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को अब क्या कुछ दिया है.