छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का हलफनामा, AK-47 मामले में आई सफाई
बिहार सरकार ने छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि सीवान में भीड़ में फंसने पर सिपाही ने AK-47 से 4 राउंड हवाई फायरिंग की थी, लेकिन इससे कोई घायल नहीं हुआ. सरकार के मुताबिक 22 से 25 जुलाई के बीच 69 एफआईआर दर्ज कर 500 लोगों को अरेस्ट किया गया, जबकि 222 बेकसूर छात्रों को जमानत दी जा चुकी है.
ADVERTISEMENT

Supreme Court
बिहार में पेपर लीक के खिलाफ हुए उग्र छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. शीर्ष अदालत में दाखिल हलफनामे में बिहार सरकार ने पुलिस की ओर से किसी भी तरह के अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को खारिज किया है. सरकार का कहना है कि प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों ने भारी हिंसा की, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह संयम से काम लिया.
