बिहार वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगेंद्र यादव ने चुनाव आयोग की लिस्ट में ‘डेड’ बताए गए दो वोटर्स को पेश किया जिंदा, SIR प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट में योगेंद्र यादव ने बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर खुद दलीलें पेश कीं. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 'मृत' बताए गए दो लोगों को जिंदा पेश कर सनसनी मचा दी.

ADVERTISEMENT

Yogendra Yadav
Yogendra Yadav
google news

सुप्रीम कोर्ट में बिहार वोटर लिस्ट विवाद को लेकर सुनवाई के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दलीलें पेश कर सनसनी मचा दी. उन्होंने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए. इस दौरान योगेंद्र यादव ने कोर्ट में दो ऐसे लोगों को जिंदा पेश किया जिन्हें आयोग ने मृत मानकर वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया था. इस सुनवाई ने सिर्फ कोर्ट रूम से लेकर सोशल मीडिया पर तक हलचल मचा दी. सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान यह भी स्पष्ट किया कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है.