Bihar Weather Update: बिहार में ठंड और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में सर्दी ने का सितम बढ़ने लगा है. प्रदेश में सुबह की शुरुआत घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड के साथ हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को कई जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. सुबह शाम के अलावा अब दोपहर के समय भी ठंड का एहसास होने लगा. प्रदेश की राजधानी पटना में बीते 24 घंटे के अंतर अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है.