Bihar Weather: 22 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई हिस्सों में गरज-चमक और 40 Kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

Bihar Weather Update: बिहार में 22 जुलाई को मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा. IMD ने अररिया, बांका, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जानिए 22 जुलाई के मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Monsoon Update
Bihar Monsoon Update
Google CTA

बिहार में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और 22 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ताजा बुलेटिन के अनुसार बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है. वहीं अररिया, बांका, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.