Bihar Weather Alert: बिहार में आसमान से बरस रही आग, 31 जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट! 43 डिग्री पहुंचा पारा

Bihar Weather Alert: बिहार में बारिश के बाद अब भीषण गर्मी और लू का कहर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने 31 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Representational Image
google news

Bihar Weather Alert: बिहार में बारिश का अलर्ट खत्म होते ही अब भीषण गर्मी का अलर्ट आ गया है. कई जिलों में आज तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है, तो वहीं लगभग 31 जिलों में लू को लेकर मौसम विभाग ने सावधान रहने की सलाह दी है. बिहार में मौसम के करवट लेते ही आसमान से आग बरसने लगा है. कल से तापमान में तेज उछाल आया है, जिसके बाद प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बीते 24 घंटे की बात करें तो डेहरी, बक्सर , भोजपुर और औरंगाबाद जैसे जिलों में तापमान 40 के आस पास रहा. जिनमें सबसे अधिक तापमान डेहरी में 42 डिग्री दर्ज किया गया और सबसे कम तापमान छपरा में 28 डिग्री रहा.