Bihar Weather Update: बिहार में नहीं थम रहा मौसम का कहर, अब गर्मी का हिटर हो रहा चालू, मौसम विभाग ने चेताया

Bihar Weather Update News: बिहार में अब आंधी और बारिश से राहत मिलने जा रही है लेकिन इसकी जगह अब भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. पटना, गया और औरंगाबाद जैसे जिलों में पारा 40°C तक पहुंच चुका है, और लू जैसे हालात बन चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Representational Image
Google CTA

बिहार में लोगों को अब आंधी और बारिश से राहत मिलने जा रही है. बीते दो हफ्तों से खराब मौसम ने लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार किया हुआ था. बता दें 22 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. इस बार गर्मी अपने पूरे तेवर में लौट रही है. बीते सप्ताह जहां कई जिलों में बिन मौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन कर टूटी वहीं आम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी दी. लेकिन अब सूरज की तपिश लोगों को बेहाल करने को तैयार है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और उमस के साथ-साथ तेज धूप लोगों को परेशान करेगी. अनुमान है की अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा.