Bihar Weather Today: बिहार में पलटेगा मौसम...मौसम विभाग ने बताया प्रदेश में कब होगी बारिश
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. कहीं घना कोहरा और कनकनी ठंड परेशान कर रही है तो कहीं तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जबकि 3 फरवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है. मौसम विभाग के अनुसार जहां सुपौल में पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है वहीं रोहतास के बिक्रमगंज में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस समय राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय धुंध और कनकनी ठंड का असर अभी भी बरकरार है जो आने वाले दिनों में और गहरा सकता है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताज बुलेटिन जारी किया है. इसमें आज 12 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.