Bihar weather update: कहीं धूप तो कहीं बारिश...IMD ने बताया कि 1 अप्रैल को बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. एक तरफ तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर बादलों की आवाजाही राहत दे रही है. मौसम विभाग ने नए बुलेटिन में बारिश, तेज हवाओं और बढ़ते तापमान का अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और भी बदल सकता है.
ADVERTISEMENT

Bihar weather update
Bihar weather forecast 2026: बिहार में इन दिनों मौसम के अलग तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां चैत्र की धूप अपने तीखे तेवरों दिखा रही है. वहीं दूसरी तरफ बादलों की लुका-छिपी ने मौसम में ठंडक बनाई हुई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार बिहार में नए महीने की शुरुआत बादलों और बुंदाबादी से होगी. हालांकि, ये सिर्फ कुछ ही जिलों तक सिमित रहेगा. इस अलावा अन्य जिलों में धूप देखने को मिलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा. मौमस विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है.