Bihar Weather Update: बाढ़ के बीच 7 सितंबर को बिहार में 12 जिलों में येलो अलर्ट, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं तेज हवाओं की चेतावनी
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 7 सितंबर को 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका है. आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा.
ADVERTISEMENT

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Bihar 7 September weather update: मौसम के बदलते मिजाज के बीच बिहार में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. इससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बाढ ने कहर बरपाया हुआ है. प्रदेश में कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं. ऐसे में इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के कई हिस्सों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. वहीं, 7 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
