Bihar Weather Update: बारिश पर ब्रेक, कोहरे की एंट्री...मौसम विभाग 8 फरवरी के लिए जारी किया ये अपडेट

Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 8 फरवरी को राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत जरूर दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today
google news

Bihar Weather Today: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला बदला नजर आ रहा है. उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व भारत में चल रही तेज पछुआ हवाओं और हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज 8 फरवरी को बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है . हालांकि, सुबह के समय राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा सकता है, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है.