Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी की एंट्री, मार्च की शुरुआत में बढ़ा तापमान, जानें मौसम विभाग की पूरी भविष्यवाणी

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा है. पूरे राज्य में शुष्क मौसम, तेज धूप और तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना बेहद कम रहने वाली है.

ADVERTISEMENT

Bihar weather update
Bihar weather update
google news

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है और वसंत की विदाई के साथ ही गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है. पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है, जिससे दिन की धूप अब तीखी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पूर्व असम के पास एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है और 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो आने वाले दिनों में मौसम को प्रभावित कर सकता है.