Bihar Weather Update: बिहार में 10 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? सुबह कोहरे की चादर, दिन में बढ़ेगा तापमान, बारिश पर IMD का अपडेट
Bihar Weather Update: बिहार में 10 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह अधिकांश इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. IMD ने 11 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

बिहार में 10 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि, सुबह के समय बिहार के अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. 10 नवंबर को कुछ इलाकों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
10 नवंबर को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 नवंबर को बिहार के सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी राज्य के किसी भी क्षेत्र में बारिश का अनुमान नहीं है. हालांकि, सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है.
तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में भी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, अगले 3 से 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है.
बारिश के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बिहार के एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस क्षेत्र में जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर जिले शामिल हैं. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, 12 से 15 नवंबर तक सभी मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह के कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रह सकती है.
