Bihar Weather Update: बिहार में कहीं बारिश तो कहीं शुष्क रहेगा मौसम, जानें 11 अक्टूबर का पूरा हाल!

Bihar Weather Update: बिहार में 11 अक्टूबर को कहीं बारिश तो कहीं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, पटना, गया और भागलपुर समेत किन जिलों में बारिश हो सकती है? जानें अधिकतम-न्यूनतम तापमान और 12 से 16 अक्टूबर तक मौसम का पूरा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में 11 अक्टूबर को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं. राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों के अलावा दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

11 अक्टूबर को बिहार के सभी जिलों में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

उत्तर-मध्य बिहार

उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

उत्तर-पूर्व बिहार

उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.

दक्षिण-मध्य बिहार

दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण-पूर्व बिहार

दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम बिहार

उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में 11 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

दक्षिण-पश्चिम बिहार

दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिलों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

11 अक्टूबर को कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की जिलेवार तापमान तालिका के अनुसार, 11 अक्टूबर को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 12 से 14 अक्टूबर तक राज्य के सभी छह मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 15 और 16 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में 16 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है, जबकि दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में इन दोनों दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है. विभाग के तापमान पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

Delhi Protest: CJP आंदोलन के समर्थन में उतरीं रोहिणी आचार्य, ध्रुव राठी और अभिजीत दिपके पर क्या कहा?