Bihar weather update: कभी धूप तो कभी बारिश…बिहार में मौसम का अजीब खेल, अब IMD की इस चेतावनी ने फिर बढ़ाई टेंशन
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कहीं लू जैसे हालात तो कहीं हल्की बारिश ने लोगों को उलझन में डाल दिया है. तापमान तेजी से बढ़ रहा है और IMD ने आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं, बिजली और बारिश की चेतावनी शामिल है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar weather forecast 2026: बिहार में मौसम ने हर दिन अलग अलग रंग दिखा रहा है. यहां एक ओर राज्य के कुछ हिस्सों में सूरज की तपिश से लोग परेशान है. वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का मिला-जुला असर बना हुआ है. इस बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज तो माैसम साफ बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में ये बिगड़ सकता है. IMD के मुताबिक 4 से 7 अप्रैल के बीच प्रदेश में कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.