Bihar Weather Update: बिहार में 22 नवंबर को भी मौसम रहेगा साफ और शुष्क, 3-4 दिन बाद तापमान में हो सकती गिरावट!
Bihar Weather Update: बिहार में 22 नवंबर को मौसम पहले की ही तरह साफ और शुष्क रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 3-4 दिन बाद राज्य में ठंड बढ़ सकती है.

बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर दिख रहा है. नवंबर का महीना आधा से ज्यादा बीत चुका है लेकिन अभी तक कंपाने वाली ठंड ने राज्य में दस्तक नहीं दी है. लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता है वैसे-वैसे ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता है और रात के समय ठंड बढ़ने लग जाती है. पिछले कई दिनों से राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क(Dry) बना रहा और आज की यानी 22 नवंबर की बात करें तो स्थिति वहीं रहने वाली है. फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तो कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन आने वाले समय में रात में तापमान में गिरावट हो सकती है.
कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम?
पिछले 24 घंटों में राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. पूरे राज्य में मौसम शुष्क ही रहा और कहीं बारिश भी नहीं हुई. तापमान की बात करें तो सबसे अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री फारबिसगंज, अररिया में दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान का रेंज 26.6-31.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया, जबकि रेंज 13.2°C से 19.9°C के बीच रहा.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अलग-अलग भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अलग-अलग होंगे.
यह भी पढ़ें...
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो-प्रेशर एरिया
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में एक नया समुद्री सिस्टम बन रहा है. मलक्का स्ट्रेट के ऊपर इस समय एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम 24 नवंबर तक एक डिप्रेशन का रूप ले सकता है और इसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा इससे हवाओं का रुख बदलेगा और रात के समय में ठंड बढ़ सकती है.
आने वाले 3-4 दिन का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों में राज्य के मौसम में कोई भी बदलाव नहीं होगा और तापमान भी सामान्य ही रहेगा. उसके बाद बिहार के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे की राज्य में ठंड बढ़ने का अनुमान है.










