Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 34 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा, जानें 8 मार्च तक का पूरा अपडेट

Bihar 3 March weather update: मार्च की शुरुआत के साथ बिहार में ठंड विदा और गर्मी की एंट्री हो चुकी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 3 से 8 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियसतक जा सकता है. जानें आपके जिले में धूप, तापमान और आने वाले दिनों का पूरा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar weather Today
Bihar weather Today
google news

Bihar Weather Update: बिहार में मार्च के आने के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. यहां दोपहर के समय अब सर्दी का प्रभाव लगभग खत्म हो चुका है. इसके साथ ही रात में भी अब ठंडक कम होती जा रही है. दिन में खिलने वाली सुनहरी धुप ने मौसम में थोड़ा गर्मी बढ़ा दी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. IMD ने बताया कि बिहार के कई जिलों में आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. वही सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.