Bihar weather today: बिहार में इस दिन तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट, जानें आपने जिले का हाल
Bihar weather update: बिहार में मौसम तेजी से करवट ले रहा है, जहां एक तरफ गर्मी का असर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आंधी-बारिश के संकेत भी मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है. जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम और कब बदलेगा तापमान का मिजाज.
ADVERTISEMENT

Bihar weather update
Bihar weather forecast 2026: बिहार में मौसम के तेवर अब तेजी से बदलने लगे हैं. एक तरफ जहां सूरज की तपिश लोगों को पसीने छुड़ाने लगी है, वहीं दूसरी ओर वातावरण में मौजूद विभिन्न मौसम प्रणालियों के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विविध रूप देखने को मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप के बीच थोड़ी राहत की उम्मीद भी है.