Bihar Weather Update: बिहार में 8 नवंबर को सुबह कोहरा, दिन में खिलेगी धूप, लेकिन आने वाले दिनों में कुछ जिलों में हो सकती है बारिश

Bihar Weather Alert: बिहार में 8 नवंबर को मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में धूप निकलेगी. लेकिन 11 नवंबर को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. जानिए अगले दिनों का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
बिहार में मौसम को लेकर आया नया अपडेट!
Google CTA

Bihar Weather Update: बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड पड़ रही है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने 8 नवंबर के लिए राज्य का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, रविवार को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है.

8 नवंबर को बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 8 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. वहीं, सुबह के वक्त राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छा सकती है. मौसम विभाग ने इस दिन राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है. यानी लोगों को दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है. खबर लिखें जानें तक मौसम विभाग ने 8 नवंबर के लिए बिहार के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. 

अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 7 से 13 नवंबर तक बिहार के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है. विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में और अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 9 से 13 नवंबर के बीच बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 11 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों में जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिमी बिहार के चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण के साथ मध्य बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर में रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. इससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 'काबिल मत बनो, दलित बनो...', IIT पटना के रजिस्ट्रार की कथित टिप्पणी से मामला गरमाया, FIR दर्ज