Bihar Weather Update: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, IMD ने इस दिन प्रदेश के कई जिलों में जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट
Bihar 7 March weather update: बिहार में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए नया अलर्ट जारी किया है. 9 मार्च से कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है. यहां सुबह शाम की हल्की सिहरन के बीच अब दिन की धूप चिलचिलाने लगी है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बिहार के ऊपर वर्तमान में कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और जेट स्ट्रीम एक्टिव है, जिनका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है. इस बदलते मिजाज के बीच लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है लेकिन पहाड़ों पर आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले हफ्ते फिर से मौसम की करवट देखने को मिल सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने अर्लट जारी किया है.