Bihar Weather Update: बिहार में 22 मार्च को इन 6 जिलों में होगी बारिश और चलेंगी तेज हवाओं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar 22 March weather update: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मार्च के तीसरे हफ्ते में जहां राहत मिली है, वहीं कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पछुआ हवाओं और नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश के मौसम को बदल दिया है. बता दें कि मार्च की शुरुआत में जहां गर्म का एहसास होने लगा था, वहीं अब मार्च के तीसरे हफ्ते में स्थिति पूरी तरह बदल गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार आज भी बिहार के 6 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है. इसके लिए मौसम विभाग ले चेतावनी जारी करते हुए येलो अर्लट जारी किया है.