Bihar Weather Update: बारिश के साथ 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने इन 12 जिलाें के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हल्की राहत मिलेगी, तो कहीं आंधी-तूफान परेशानी बढ़ा सकता है. आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा सक्रिय होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Forecast
Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. यहां पिछले कुछ दिनों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया है. लेकिन इस बीच अब बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना ने राहत की उम्मीद जगा दी है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, कई जिलों में बारिश के आशंका जताई गई है. वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.