Bihar Weather Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज...17 मार्च को इन जिलाें में हो सकती है बारिश, जानें अपने इलाके का हाल
Bihar 15 March weather update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है. 15 और 16 मार्च को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च की रात से दस्तक दे सकता है. इससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है. माैसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा तक बनी एक द्रोणिका (ऐसा क्षेत्र जहां ठंडी और गर्म हवाएं मिलकर बादलों का निर्माण करती हैं) के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है. यही वजह है कि प्रदेश में गर्म का मिलाजुला अहसास हो रहा है.