Bihar Weather Update: बिहार में यू-टर्न लेगा मौसम, IMD की जारी किया आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जाने क्या है आपके जिले का हाल

बिहार में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, लेकिन राहत ज्यादा दूर नहीं है. मौसम विभाग ने 26 मार्च से कई जिलों में तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

Bihar weather Update Today
Bihar weather Update Today
google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से चटख धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं. जहां एक ओर राज्य के कई हिस्सों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, वहीं मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में वायुमंडलीय प्रणालियों के सक्रिय होने से मौसम की स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके तहत आने वाले दिनाें में बिहार में एक बार फिर बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.