Bihar Weather Update: बिहार में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Bihar 16 March weather update: बिहार में मार्च के बढ़ते तापमान के बीच मौसम ने अचानक करवट लेने के संकेत दे दिए हैं. मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए कई जिलों में गरज, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पछुआ हवाओं के असर से राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. मार्च का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सूर्य की तपिश लोगों को पसीने छुड़ाने लगी है तो वहीं शाम होते ही हल्की नरमी का एहसास अब भी बरकरार है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इससे मुताबिक, आज, 16 मार्च को राज्य के आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ गर्जन और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता. ऐसे में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है. बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.