Bihar Weather Update: बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, 9 मार्च के लिए मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों में जारी की चेतावनी

Bihar 9 March weather update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के अंदर बारिश, गर्जना और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है. ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और पूर्वी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

Bihar Weather Update:बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और बिजली कड़कने की संभावना बन रही है. प्रदेेश एक तरफ दोपहर की धूप में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है, वहीं रात के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बिहार में अगले 24 से 48 घंटों के अंदर कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल सकता है. इसके लिए IMD ने अलर्ट भी जारी किया है.