Bihar Weather Update: बिहार में आज खिली रहेगी धूप, लेकिन इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए पूरा अपडेट

Bihar 23 March weather update: बिहार में पिछले दिनों की बारिश और बदलते मौसम के बाद अब राहत की खबर है. 23 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि 26 मार्च से एक बार फिर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Bihar weather forecast
Bihar weather forecast
google news

Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल के बाद अब स्थिरता आने वाली है. उत्तर-पश्चिम और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद अब राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पछुआ हवाओं के प्रभाव और चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति में बदलाव के कारण आज यानी 23 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय हल्की नमी महसूस की जा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगेगा.