Akshara Singh जाएंगी जेल? कोर्ट ने जारी किया उनके खिलाफ समन, जानें पूरा मामला!

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर विवादों में हैं. बेगूसराय कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया है. आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए पैसे तो लिए, लेकिन शो बीच में छोड़ गुस्से में माइक फेंककर निकल गईं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की फेमस स्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर चचाओं में हैं. इस बार चार्चा का कारण है उनके खिलाफ जारी किया गया समन. मामला बेगूसराय का है, यहां एक प्रोग्रम के दौरान वो गुस्से में आ गई थी. इसके बाद बीच प्रोग्राम में ही वो माइक फेंक कर वहां से चली गई थी. क्या है पूरा मामला बताते आपको विस्तार से इस रिपोर्ट में.

इसलिए छोड़ दिया था बीच में शो 

दरअसल, यह मामला 2023 में समस्तीपुर के सिंघिया में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का है. यहां दुर्गा पूजा समारोह के दौरान एक कार्यक्रम में किसी दर्शक ने अक्षरा सिंह के ऊपर पैसे उड़ा दिए थे. इससे नाराज हुई अक्षरा ने शो बीच में ही छोड़ दिया था. आयोजनकर्ता ने उनपर आरोप लगाया कि वो गुस्से में माइक फेंककर चली गईं थी. इस दौरान यह पूरे वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ये भी पढ़िए: C-Voter Survey: CM की पसंद में दूसरे नंबर पर पहुंचे PK, नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका

तीन घंटे के लिए थे 5 लाख

इस घटना को लेकर आयोजक और लोकगायक शिवेश मिश्रा ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत ने अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह को समन जारी किया है. आयोजनकर्ता का आरोप है कि अभिनेत्री ने तीन घंटे के शो के लिए 5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन किसी बात से गुस्सा होकर वो आधे घंटे में ही शो को बीच में छोड़कर चली गई. आयोजनकर्ता ने आरोप लगाया कि इससे उसे बहुत नुकसान हुआ है.

पूरे विवाद पर वकील ने ये कहा 

वहीं, शिवेश मिश्रा के अधिवक्ता प्रमोद कुमार का कहना है कि आयोजनकर्ता का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था, इसके बाद भी अक्षरा सिंह ने इस तरह का काम किया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ. बता दें कि इस पूरे विवाद पर अक्षरा सिंह की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है. 

ये भी पढ़िए:  दरभंगा: जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार...वो 70 दिन बाद लौट आया जिंदा, जानिए क्या है मामला!