Bihar: पत्नी की सरकारी नौकरी लगते ही मजदूर पति से कर लिया किनारा? हैरान कर देगी ये कहानी

ये आरोप गया के एक पति के हैं, जो एसएसपी ऑफिस के चक्कर लगाकर वहां पत्नी की सरकारी नौकरी वाली लाइफ स्टाइल में खुद को भी शामिल कराने की गुहार लगा रहा है. बच्चों और पत्नी के करीब रहने की गुहार लगा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पति का आरोप- पत्नी बच्चों तक से मिलने नहीं देती.

point

पति ने कहा- पहले फोन पर बात करना बंद किया, अब मिलना तक नहीं चाहती.

मजदूरी करने वाला पति पैसों की तंगी के बीच पत्नी की प्रतिभा को पहचान उसे पढ़ाना शुरू किया. जी-तोड़ मेहनत कर जो पैसे कमाए उसका अधिकांश हिस्सा पत्नी की पढ़ाई में लगाया. उम्मीद थी पत्नी को नौकरी मिले तो जिंदगी बेहतर हो. बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ें और समाज में परिवार का जीवन स्तर ऊंचा हो. ये सब हुआ पर उसमें पति कहीं नहीं था. उसके हाथ लगी तो वही मजदूरों वाली जिंदगी. लाइफ स्टाइल पत्नी की भले बदल गई पर पति से उसकी पत्नी और बच्चे छिन से गए.