तेजस्वी यादव को बीजेपी ने कहा था टोंटी चोर, CM नीतीश कुमार ने दे दिया क्लीन चिट!
Tejashwi Yadav Bungalow: सरकार बंगले से समान चोरी वाले मामले में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने क्लीन चिट दे दिया है. बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री जयंत राज से जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से सीधा इनकार कर दिया.
ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
Tejashwi Yadav Bungalow: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव ने पिछले महीने अपना 5 रत्न देशमार्ग स्थित सरकारी आवास को खाली किया था. ये बंगला तेजश्वी यादव को तब मिला था जब वो उप-मुख्यमंत्री थे. राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ और तेजश्वी यादव का पद चला गया और बंगला भी. हालांकि तेजश्वी यादव का बंगला खाली करना काफी सुर्खियों में रहा. दरअसल तेजश्वी यादव ने जब बंगला खाली किया तो सत्ता पक्ष ने उन पर बंगले के अंदर से सामान चोरी करने का आरोप लगाया था. वैसे अब नीतीश सरकार ने इसको लेकर तेजस्वी यादव को क्लीन चिट दे दी है.