Breaking: पटना के एक घर से दो बच्चों के अधजले शव बरामद, जलाकर हत्या करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Patna News: घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव का है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस जांच कर रही है कि यह हत्या है या हादसा. दोनों बच्चे AIIMS पटना की नर्स के बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Patna crime news
तस्वीर: बिहार तक.
Google CTA

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र तहत नगवां गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर में सो रहे दो मासूम बच्चों का शव अधजली हालत में मिला है. मृत बच्चों की उम्र करीब 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है.