मनेर विधायक भाई वीरेंद्र को समर्थकों ने भेंट किया जूता, बोले-...पदाधिकारी जिनके कारण काम नहीं होता है उनको सम्मानित कीजिएगा
Bhai Virendra Controversy: समर्थकों से जूता के बारे में पूछने पर कहा कि यह दस नंबर का बाटा कंपना का ब्रांडेड जूता है. दस नंबर के जूते से ही भ्रष्ट अधिकारी सुधरेंगे क्योंकि वो कानून की बात तो मानते ही नहीं है.
ADVERTISEMENT

मनेर विधायक भाई वीरेंद्र को समर्थकों ने दिया जूता
Bhai Virendra Controversy: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र पूरी तरह से हल्ला-हंगामों से भरा रहा. इसी सत्र के दौरान एक नाम जो सुर्खियों में रही वो है भाई वीरेंद्र का. भाई वीरेंद्र का 'सदन किसी के बाप का नहीं' वाले बयान का मामला अभी ठंडा पड़ा ही नहीं था कि एक पंचायत सचिव के धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पंचायत सचिव को मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने जूता से मारने की बात कही थी जिसके बाद सचिव संदीप कुमार ने SC-ST थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था.
