बिहार से गरजे मोदी, पाक को सीधा संदेश, कहा- ऐसा बदला लेंगे जिसकी कल्पना भी...
PM Modi on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने बिहार से देश को पहली बार संबोधित किया. उन्होंने मंच से श्रद्धांजली दी और इस घटना पर करारा जवाब दिया.
ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के बाद देश को किया संबोधन
PM Modi on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद आज पीएम मोदी बिहार पहुंचे. बिहार के मधुबनी से आतंकी हमले के बाद उन्होंने देश को पहली बार संबोधित किया. मोदी ने अपने भाषण में ये साफ कर दिया कि भारत इसबार चुप नहीं बैठेगा. पीएम ने खुले मंच से कहा कि भारत ऐसा बदला लेगा जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी. आगे उन्होंने कहा- पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी. इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई तो किसी ने जीवनसाथी खोया. आज पूरे देश में इस बात का आक्रोश है.