बंद दरवाजा और गायब आरोपी... NEET छात्रा मौत के मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल में पहुंची CID ने क्या देखा?
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा से दरिंदगी के मामले की जांच अब CID ने संभाल ली है और FSL रिपोर्ट में स्पर्म मिलने से पुलिस के पुराने दावे गलत साबित हुए हैं.
ADVERTISEMENT

शंभू गर्ल्स के हॉस्टल में पहुंची CID
बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब जांच की कमान सीआईडी (CID) ने संभाल ली है. रविवार यानी 25 जनवरी को सीआईडी और एफएसएल (FSL) की टीम भारी पुलिस बल के साथ हॉस्टल पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. इस बीच एफएसएल की रिपोर्ट में पीड़िता के कपड़ों पर स्पर्म मिलने की पुष्टि के बाद पुलिसिया दावों की पोल खुल गई है जो अब तक इस मामले को केवल आत्महत्या या दवा के ओवरडोज का रूप देने की कोशिश कर रही थी.