'नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और लालू यादव से मांगी थी माफी'...RJD के वर्किंग प्रेसिडेंट बनते ही तेजस्वी यादव ये भाषण हुआ वायरल 

पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया. इस नई जिम्मेदारी के बाद तेजस्वी ने अपने भाषण में बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए संघर्ष और विचारधारा की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
google news

Tejashwi Yadav Speech: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में तेजस्वी यादव की पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हो गई है. पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया. पद संभालने के तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने एक भाषण दिया. इसमें उन्होंने कहा कि वे सत्ता के लिए समझौते की राजनीति नहीं बल्कि लालू प्रसाद यादव की विचारधारा पर चलते हुए संघर्ष की राजनीति करेंगे. तेजस्वी ने अपने 15 साल के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और आगामी 2025 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया.