बिहार में आकाश दीप और मुकेश कुमार बने डीएसपी, 17 खिलाड़ियों को भी नौकरी, सीएम सम्राट ने दिया नियुक्ति पत्र
बिहार सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत आकाश दीप और मुकेश कुमार को डीएसपी नियुक्ति दी. साथ ही 17 और खिलाड़ियों को भी नौकरी, छात्रवृत्ति और सम्मान राशि मिली.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप अब बिहार पुलिस में DSP बने
'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत मिला सम्मान
समारोह में कुल 19 पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए
भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले बिहार के दो प्रमुख तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप अब बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर सेवा देंगे. राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों स्टार क्रिकेटरों को डीएसपी पद का नियुक्ति पत्र सौंपा.
