दीपक प्रकाश को क्या सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की टकराहट की वजह से नहीं मिला टिकट? जानें अंदर की कहानी
Bihar MLC Election: बिहार की राजनीति में बीजेपी के एमएलसी उम्मीदवार के ऐलान के बाद नई सियासी चर्चा छिड़ गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश को टिकट नहीं मिलने के पीछे बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच खींचतान या फिर जातीय समीकरण जिम्मेदार हैं? जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election Controversy
बिहार की राजनीति में इन दिनों एमएलसी चुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी की एक खाली सीट के लिए सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश का क्या होगा? पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मंगल पांडे द्वारा छोड़ी गई सीट पर दीपक प्रकाश को मौका मिलेगा, लेकिन बीजेपी के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है. विस्तार से जानिए अंदर की बात.