Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम ने फिर बदली चाल, अब इस दिन होगी बारिश, माैसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. जहां फिलहाल धूप और हल्की गर्मी का एहसास बढ़ेगा, वहीं कुछ दिनों बाद बारिश और तेज हवाओं की वापसी हो सकती है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने लोगों को अलर्ट कर दिया है, क्योंकि तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी बादलों की लुका-छिपी और सुहावने मौसम के बीच अब एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राजधानी के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. जहां हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी थी वहीं अब सूर्य देव के तेवर थोड़े सख्त होने वाले हैं. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनाें में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है.