खेत के लिए बना दिया तांगावाला ट्रैक्टर, 5-6 मिनट में एक एकड़ खेत में दवाई का छिड़काव

अखिलेश ने जापान और पंजाब में प्रचलित कृषि तकनीकों का अध्ययन किया और इसके आधार पर एक ऐसी मशीन तैयार की जो ट्रैक्टर में फिट हो सके.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Bihar: किसानों के लिए एक शानदार उदाहरण पेश किया है बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर के मेहदा शाहपुर गांव के किसान अखिलेश रंजन ने. उन्होंने खेती में हो रही समस्याओं का देसी जुगाड़ लगाकर ऐसा समाधान ढूंढा, जिसने न सिर्फ उनकी लागत घटाई, बल्कि समय की भी बचत की. उनका यह जुगाड़ अब किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है.