'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान युवक ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, राहुल गांधी को KISS करने की करने लगा कोशिश, वायरल हुआ वीडियो

बिहार के पूर्णिया में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान अचानक एक युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी को किस कर दिया. अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi voter adhikar yatra
Rahul Gandhi voter adhikar yatra
Google CTA

बिहार में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के आठवें दिन पूर्णिया में एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला. दरअसल, राहुल गांधी बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे. इस बीच भीड़ में से एक युवक अचानक उनके सामने आया और उन्हें किस करने की कोशिश की. इसके बाद सिक्योरिटी वालों ने युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया.