तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं! पीएम मोदी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में UP और महाराष्ट्र में FIR दर्ज

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव मुश्किलों में फंस गए हैं. पीएम मोदी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के चलते शाहजहांपुर और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. वहीं अब इस मामले में तेजस्वी का रिएक्शन सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
Google CTA

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. दरअसल, उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक मुकदमा दर्ज किया गया है. तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं. वहीं, इसी को लेकर शुक्रवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से भाजपा के विधायक मिलिंद रामजी नरोटे ने भी मुकदमा दर्ज कराया था. अब इसे लेकर तेजस्वी यादव का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हम सच बोलते हैं और किसी एफआईआर से नहीं डरते हैं.