अमेरिका के बोस्टन में PM मोदी से मिलकर रोने वाली महिला ने कहा- उनमें दिखती है पिता की छवि
वायरल वीडियो में भावुक होने वाली महिला का नाम हेमा रानी है. उनके पति का नाम प्रमोद कुमार है. वे दोनों बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं. हेमा रानी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई जमशेदपुर से की और उसके बाद पटना यूनिवर्सिटी से डबल एमए किया. 2002 में हेमा रानी की शादी प्रमोद कुमार से हुई जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोशल मीडिया से.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
वायरल वीडियो में रोने भावुक होने वाली महिला बिहार की हेमा रानी है.
ये अमेरिका के बोस्टन में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं.
पिछले दिनों अमेरिका के बोस्टन में पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गई महिला का वीडियो तो आपने देखा ही होगा. महिला रोती हुई कह रही है कि मैंने मोदी जी को देखा और छू भी लिया. इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं चाहिए. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का ये कहना था कि ये महिला पीएम मोदी के साथ अमेरिका गई थी. ये उनसे मिलने गई थी.