मैं अब नहीं आऊंगी...मां को आखिरी कॉल...और फिर घर में मिला नवविवाहिता का शव

Bihar Crime News: नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रियंका नामक नवविवाहिता ने अपनी मां को फोन पर कहा, "मैं अब नहीं आऊंगी, ये लोग मुझे मार-पीट रहे हैं." इसके बाद प्रियंका का शव ससुराल में मिला, और उसके ससुराल वाले फरार हो गए. अब इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लिए प्रताड़ित एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका प्रियंका ने अपनी मौत से पहले मां को आखिरी कॉल कर बताया, "मां, मैं अब नहीं आऊंगी... मैं जी नहीं पाऊंगी... ये लोग मुझे मार-पीट रहे हैं."