कमरे में ब्वॉयफ्रेंड के साथ बहन को देख बौखलाया भाई... दोनों को दी रूह कंपा देने वाली दी सजा

Bihar Double Murder Case: बिहार के मोतिहारी में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Bihar Double Murder Case
तस्वीर- AI
google news

बिहार में एकबार फिर डबल मर्डर केस सामने आया है. मामला मोतिहारी जिले का है, जहां हॉनर किलिंग की एक खौफनाक वारदात ने सबको दहला दिया. यहां एक भाई ने अपनी बहन के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. बताया जा रहा है कि बहन एक युवक से प्रेम करती थी, जो भाई को मंजूर नहीं था. गुस्से में आकर भाई ने दोनों प्रेमी और प्रेमिका को हथौड़े से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.