शादी में कमरतोड़ डांस के बीच मुस्कुराती दुल्हन के दिमाग में चल रहा था कुछ और, फिर हो गया कांड

जो हुआ उसने दूल्हे के परिवार को एक झटका भी दे दिया. दुल्हन ने कदम रखते ही न केवल धोखेबाजी का नमूना पेश किया बल्कि नकदी और जेवर भी ले गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पत्नी ने किया ऐसा कांड कि पूरा परिवार सिर पीट रहा.

point

शादी के बाद लड़की ने वही किया जिसका षड्यंत्र पहले से रचा गया था.

शादी हुई..ढोल नगाड़े बजे..बरातियों ने कमरतोड़ डांस किया...लड़के ने ससुराल में स्वागत का आनंद भी लिया..लेकिन पत्नी के दिलों दिमाग पर कुछ और ही सवार था. नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची. खूब खातिरदारी हुई. मुंह दिखाई की रस्म से लेकर बहू भोज में बहू के हाथों से रसोई गुलजार की गई. सास-ननद सब खुश थीं. दूल्हे राजा की तो खुशियों का ठिकाना नहीं था पर एक ही पल में सब ऐसे खत्म हुआ जैसे किसी ने खूबसूरत नींद से जगा दिया हो.