जमुई कांड और एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का बयान, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती

जमुई कांड और मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस एनकाउंटर के बाद CM सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सम्राट चौधरी.
Google CTA

जमुई में छात्रा के साथ कथित बदसलूकी के मामले और मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया है. पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध के मामले में वह जाति और धर्म को आधार नहीं मानते. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती है.