कौन है नंदन यादव? जमुई कांड में नाम आने से लेकर एनकाउंटर तक, सामने आई आरोपी की पूरी कुंडली
Jamui Nandan Yadav Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव से मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की ओर से फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई. नंदन को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ADVERTISEMENT

जमुई मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक, नंदन को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
