बिहार: दिहाड़ी मजदूर के अकाउंट में आया खरबों रुपए, गिन नहीं पा रहा कैलकुलेटर, बैंक ने अकाउंट किया फ्रीज
Jamui Viral News: बिहार के मजदूर के खाते में आया खरबों रुपए. प्लंबर का काम करने वाले टेनी मांझी का अकाउंट फ्रीज, परिवार परेशान, बैंक बैलेंस का स्क्रीनशॉट वायरल.
ADVERTISEMENT

बिहार के मजदूर के बैंक खाते में आई खरबों की राशि, स्क्रीनशॉट वायरल
Jamui Viral News: बिहार के जमुई जिला पिछले महीनों से चाची-भतीजे की लव स्टोरी के कारण खूब चर्चा में रहा. लेकिन जमुई अब वापस से यह चर्चा में आ गया है और इस बार चर्चा का कारण है एक मजदूर और उसका बैंक बैलेंस. जमुई जिले के एक प्लंबर का काम करने वाली दिहाड़ी मजदूर के बैंक अकाउंट में इतना रुपया आ गया कि उसे गिनना ही मुश्किल हो गया. क्योंकि अकाउंट में पैसा हजार, लाख, करोड़, अरब या खरब में नहीं बल्कि इतना है कि देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. लेकिन इस पैसे को लेकर अब वह खुद ही दुखी है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी और मजदूर और उसका परिवार इस पैसों से नहीं है खुश?
