बिहार के समस्तीपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर निवास के लिए आवेदन, पुलिस ने दर्ज किया FIR
Donald Trump Fake Certificate: बिहार के समस्तीपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र का आवेदन, जांच के बाद मामला दर्ज.
ADVERTISEMENT

समस्तीपुर में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र का आवेदन
Donald Trump Fake Certificate: बिहार में चुनाव से पहले SIR(Special Intensive Revision) के मुद्दे ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी थी. इसी दौरान अधिक संख्या में लोगों ने आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था. इन आवेदनों की बढ़ती संख्या को लेकर सरकार द्वारा जानकारी भी दी गई थी. लेकिन इसी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कई तरह के फर्जी आवेदन दिए. कभी किसी ने कुत्ते के आवासीय के लिए आवेदन, किसी ने सोनालिक ट्रैक्टर तो किसी ने तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ही फर्जी आवेदन दे दिया.
