कटिहार में 50 रुपये की घूस लेते Dial 112 के पुलिसकर्मी कैमरे में कैद, FIR दर्ज और सस्पेंड
बिहार के कटिहार में 50 रुपये की अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद SP ने त्वरित कार्रवाई की है. कदवा थाना क्षेत्र में तैनात Dial 112 के दो सिपाहियों और चालक पर FIR दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

बिहार के कटिहार जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. डायल 112 (Dial 112) की गश्ती गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों का सड़क पर 50 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने और मामला सच पाए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. कटिहार एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दो पुलिसकर्मियों और गाड़ी के चालक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है.
